फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Manani Mai's Lokjaat begins

मनणी माई की लोकजात शुरू

Mon, 19 Jul 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Manani Mai's Lokjaat begins
मद्महेश्वर घाटी के रांसी गांव में मनणी माई की पांच दिवसीय लोकजात का विधिविधान से शुभारंभ हो गया है। आराध्य की डोली ने सुबह 6 बजे मनणी बुग्याल के लिए प्रस्थान किया। कोरोनाकाल के कारण दो तरफा 64 किमी लंबी इस यात्रा में इस बार पुजारी समेत छह श्रद्धालु शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को रांसी गांव में सुबह 5 बजे मनणी माई की विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई। डोली का शृंगार कर पुजारी ने तंत्र-मंत्र और गायत्री शक्तियों का आह्वान कर डोली में समाहित किया। साथ ही यात्रा की कुशलता के लिए पांचनाम देवताओं की पूजा-अर्चना भी की गई। राकेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष जगत सिंह पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता शिव सिंह रावत ने बताया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए यात्रा में सिर्फ छह श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा रांसी से प्रस्थान करते हुए जात, सनियारा, पट्णी होते हुए अपने पहले रात्रि प्रवास के लिए थौलधार पहुंची। वहां पर देर शाम को पुजारी द्वारा आराध्य की विशेष पूजा की गई। 20 जुलाई को यात्रा शिलासमुद्र में रात्रि प्रवास करेगी और 21 जुलाई की सुबह अपने धाम मनणा बुग्याल पहुंचेगी। यहां देवी की पूजा-अर्चना की जाएगी। मनणी माई को भेड़ पालकों की आराध्य देवी माना जाता है। यात्रा में पंडित ईश्वरी प्रसाद भट्ट, शिव सिंह रावत, बलवीर पंवार, अभिषेक नेगी, रोहित नेगी और अंकित राणा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed