फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mahakali descended on Pashwa

महाकाली ने पश्वा पर अवतरित हो दिया आशीर्वाद

Thu, 14 Oct 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Mahakali descended on Pashwa
शारदीय नवरात्र की नवमी को शक्तिपीठ कालीमठ में आराध्य मां भगवती महाकाली अपने पश्वा पर हुई अवतरित? - फोटो : RUDRAPRYAG
शारदीय नवरात्र की नवमी को शक्तिपीठ कालीमठ में आराध्य महाकाली ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। मुख्य पुजारी ने आराध्य महाकाली का शृंगार किया। साथ ही अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस दौरान केदारघाटी, तुंगनाथ घाटी, मद्महेश्वर घाटी, कालीमठ घाटी समेत अन्य क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे देवी भक्तों ने आराध्य की पूजा-अर्चना की। महाकाली अपने पश्वा मोहन सिंह रावत पर अवतरित हुईं और भक्तों को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व अष्टमी की रात को महालक्ष्मी ने महाकाली की पूजा-अर्चना की। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने देवी को सामूहिक अर्घ्य भी लगाया। मौके पर पुजारी दिनेश गौड, सतीश चंद्र गौड़, जय प्रकाश गौड़, मठाधिपति अव्वल सिंह राणा समेत अन्य लोग मौजूद थे। इधर, जिले के अन्य देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्र के नवमी पर देवी भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed