फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Madmaheshwar fair is a confluence of spirituality and culture: Rawal

मद्महेश्वर मेला आध्यात्म व संस्कृति का संगम : रावल

Fri, 24 Nov 2023 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Madmaheshwar fair is a confluence of spirituality and culture: Rawal
राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में शुरू हुआ मेला
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के अपने धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ आगमन पर तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है।
शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मेला का उद्घाटन केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने किया। उन्होंने कहा कि मद्महेश्वर मेला का आयोजन युगों से हो रहा है जो संस्कृति और आध्यात्म का संगम है। मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि मेले जहां सौहार्द का प्रतीक हैं वहीं, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पांडेय ने कहा कि मेला समिति के अथक प्रयासों से यह प्राचीन मेला प्रतिवर्ष भव्य रूप लेता जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्षता बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर मेलाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग, पुजारी शिव लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, मंदिर समिति के सदस्य रणजीत सिंह राणा, नवीन मैठाणी, राजकुमार तिवारी, प्रदीप धरम्वाण, सरला रावत, रवींद्र रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी मद्महेश्वर की डोली



ऊखीमठ। आज शनिवार को पंच केदार में द्वितीय भगवान मद्महेश्वर शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होंगे। डोली आगमन के लिए ओंकारेश्वर मंदिर को फूलों से सजाया गया है। शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे द्वितीय केदार भगवान मद्हेश्वर की चल उत्सव डोली ने राकेश्वरी मंदिर की परिक्रमा कर अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर डोली प्रभारी पारेश्वर त्रिवेदी, शिव सिंह रावत, ग्राम प्रधान प्रताप सिंह राणा, धीरेंद्र भट्ट, केशव भट्ट, प्रकाश, विकास मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed