फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   LPG cylinder finish in 5 days, leaves 7 liters.

5 दिन में रसोई गैस सिलेंडर खत्म, निकला 7 लीटर पानी

Sat, 20 May 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग। Updated Sat, 20 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
LPG cylinder finish in 5 days, leaves 7 liters.
gas

सुमाड़ी में एक उपभोक्ता का रसोई गैस सिलेंडर पांच दिन में ही खत्म हो गया। यहीं नहीं सिलेंडर से करीब 7 लीटर पानी निकला। उपभोक्ता ने एजेंसी से इस संबंध में शिकायत की है, लेकिन संबंधित अधिकारी कार्रवाई के नाम पर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


रसोई गैस सिलेंडर में 14 किलो गैर भरने का मानक है और उपयोग की क्षमता कम से कम 21 दिन है, लेकिन सुमाड़ी कस्बे में एक उपभोक्ता द्वारा रसोई गैस सिलेंडर लगाने के पांच दिन में खत्म हो गया। वहीं सिलेंडर से करीब 7 लीटर पानी निकला है, जिससे तेज बदबू आ रही है।  ऊर्जा निगम में कार्यरत लक्ष्मी प्रसाद द्वारा अप्रैल आखिरी सप्ताह में मंदाकिनी गैस एजेंसी रुद्रप्रयाग से रसोई गैस सिलेंडर भरवाया गया।
विज्ञापन


उपभोक्ता द्वारा 8 मई को इसे चूल्हे से जोड़ा गया। 12 मई को खाना बनाते समय चूल्हा बंद हो गया। सिलेंडर को उठाने पर गैस भरा जैसा लगा, लेकिन सिलेंडर के वासर को दबाया तो तेजी से पानी की धार बाहर निकली। सिलेंडर से 7 लीटर पानी निकला। उन्होंने इस संबंध में एजेंसी से शिकायत तो की लेकिन अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
प्लांट से कई बार रसोई गैस सिलेंडरों के भरते समय इस तरह की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर को लेते समय किसी भी समस्या का निस्तारण मौके पर कराना चाहिए।
बीएस शाह, प्रबंधक , गैस एजेंसी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed