फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lower part of the house demolished for highway widening

हाईवे चौड़ीकरण के लिए ध्वस्त किया मकान का निचला हिस्सा

Sun, 29 Nov 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Lower part of the house demolished for highway widening
ऑलवेदर रोड परियोजना में बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण में कार्यदायी संस्था ने रुद्रप्रयाग में आवास? - फोटो : RUDRAPRYAG
चारधाम विकास परियोजना में निर्माणाधीन ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा रुद्रप्रयाग नगर में एक आवासीय भवन का निचला हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे पूरे भवन पर दरारें पड़ गई है। इस दौरान मकान में बुजुर्ग महिला थी। जबकि परिवार के अन्य लोग विवाह समारोह में गए हुए थे। पीड़ित परिवार का कहना है कि चौड़ीकरण के लिए भवन अधिग्रहित नहीं था। बावजूद कार्यदायी संस्था द्वारा अपनी मनमानी से भवन को तोड़ा गया है। उन्होंने शासन, प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को कार्यदायी संस्था द्वारा मकड़ी बाजार के समीप ऊपरी तरफ चंद्रा देवी के आवासीय भवन का निचला हिस्सा मशीन से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से मकान का किचन व बालकोनी और वहां रखा सामान भी मबले में दब गया। महिला के बेटे पवन काला का कहना है कि देर शाम लगभग पौने सात बजे उनकी माता ही घर पर थी। जबकि वह बच्चों के साथ एक शादी में गए हुए थे। कहा कि कार्यदायी संस्था ने मनमानी कर उनके मकान को ध्वस्त किया है। भवन का हिस्सा ढहने से वहां रखा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। साथ ही भवन पर दरारें पड़ गई हैं। पीड़ित ने शासन-प्रशासन से कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई कर क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। इधर, एनएच के ईई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन व राजस्व अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण किया गया है। प्रशासन के माध्यम से जल्द क्षति का आकलन कर पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही प्रभावित परिवार की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed