फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Loss of weight of the anshankari

आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियों के वजन में गिरावट

Wed, 08 Sep 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Loss of weight of the anshankari
बधाणी-छेनागाड़ मोटर मार्ग निर्माण व बधाणी-बरसिर मोटर को हॉटमिक्स करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आमरण अनशन पर बैठे चिरंजीव प्रसाद सेमवाल के वजन में 4 किलो और कमल सिंह मेंगवाल के वजन में तीन किलो की कमी दर्ज की गई है। साथ ही उनके हाथ-पैर और पेट में दर्द भी हो रहा है। अनशनकारियों के समर्थन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने भी धरना देते हुए मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जखोली विकासखंड के बांगर क्षेत्र में ग्राम पंचायत गैंठाणा के केंवा गदेरा के पणसिल तोक में 1 सितंबर से ग्रामीण आंदोलनरत हैं। बुधवार को भी सेमवाल व मेंगवाल का आमरण अनशन जारी रहा। इस दौरान जखोली से पहुंचे चिकित्सकीय दल ने उनका चेकअप किया जिसमें दोनों के वजन में क्रमश: 4 व 3 किलो की कमी दर्ज की गई है। ग्राम पंचायत कोट के ग्राम प्रधान संजय सेमवाल ने बताया कि आंदोलन में पूर्वी बांगर की 6 और बांगर क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। आमरण अनशन पर बैठे दोनों लोगों के हाथ, पैर व पेट में भी दर्द हो रहा है लेकिन रक्तचाप, शुगर अब तक सामान्य है। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन में राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अनशनस्थल पर पहुंचे हैं। सभी ने ग्रामीणों की मांगों को जायज मानते हुए समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक शासन, प्रशासन, वन व लोनिवि की ओर से मांगों पर उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रकाश चंद्र, मुकेश शाह, मोर सिंह रावत, मोहन लाल शाह, शुक्लानंद सेमवाल ने अनशनकारियों के समर्थन में क्रमिक धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed