{"_id":"5903741b4f1c1b621dc0c49e","slug":"lord-bhairavnath-s-special-puja-in-omkareshwar-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा आज
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार के क्षेत्रपाल के रूप में भगवान भैरवनाथ की शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद विधि-विधान के साथ आराध्य की डोली को सभामंडप में विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी अनुष्ठान के साथ केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति चल विग्रह डोली में विराजमान होकर 30 अप्रैल को धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
शनिवार को प्रात: आठ बजे मंदिर में विशेष अनुष्ठान शुरू होगा। वेद, मंत्रोच्चार के बीच भगवान भैरवनाथ की डोली को सभामंडप में विराजमान किया जाएगा। पुजारी डोली का श्रृंगार-अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद अन्य सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग व वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी ने बताया कि भगवान भैरवनाथ को बाबा केदार का क्षेत्रपाल माना जाता है, इसलिए भगवान केदारनाथ की डोली के केदारनाथ प्रस्थान करने से एक दिन पहले ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भैरवनाथ की विशेष पूजा की जाती है।
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद पहले शनिवार या मंगलवार को भैरवनाथ मंदिर के कपाट खोले जाते हैं। इसके बाद ही केदार धाम में बाबा केदार की दैनिक पूजाएं, बाल भोग, श्रृंगार, शाम की आरती एवं सभी प्रकार की पूजाएं शुरू होती हैं।