फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   locks hanging in banks, 50 crore business affected

बैंकों में लटके रहे ताले, 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Tue, 16 Mar 2021 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
locks hanging in banks, 50 crore business affected
निजीकरण प्रस्ताव के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत जिले में संचालित 20 से अधिक राष्ट्रीकृत बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। हड़ताल के कारण गांवों से बैंक कार्यों के लिए पहुंचे ग्रामीणों को लौटना पड़ा। वहीं जिले में सभी शाखाओं को लगभग 50 से 60 करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगर व कस्बों में बैंकों के एटीएम में भी धनराशि नहीं होने से लोगों को खासा परेशान होना पड़ा। बैंकों की हड़ताल के कारण जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, मयाली, जखोली, खांकरा, घेंघडख़ाल, सतेराखाल व चोपता में संचालित एसबीआई, पीएनबी, आईडीबीआई, केनरा, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवर्सिज बैंक सहित अन्य बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। जिला लीड बैंक अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि जिले में सभी शाखाओं को लगभग 50 से 60 करोड़ का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed