फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Liquor sub-shop will not open in Syalsaud-Chandrapuri area: Asha

स्यालसौड़-चंद्रापुरी क्षेत्र में नहीं खुलेगी शराब की उपदुकान : आशा

Sat, 06 Jun 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 06 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Liquor sub-shop will not open in Syalsaud-Chandrapuri area: Asha
बीडीसी बैठक में लोगों ने उठाया मुद्दा, विधायक ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने 100 से अधिक समस्याएं रखीं
संवाद न्यूज एजेंसी

अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में शराब की उपदुकान, हाईवे व कूड़ा निस्तारण और ईडब्ल्यूएस का मुद्दा छाया रहा। प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज वैष्णव ने स्यालसौड़-चंद्रापुरी क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की उपदुकान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि राजस्व क्षेत्र होने के बावजूद आठ ग्रामीण जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं उन्हें समन भेजा गया है। इस पर विधायक ने निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के समीप शराब की दुकान नहीं खोले जाने का आश्वासन दिया। बैठक में 32 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 110 ग्राम प्रधानों ने समस्याएं उठाईं।

शनिवार को हुई बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी ने किया। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि विकास कार्यों में विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना जरूरी है। उन्होंने अगस्त्यमुनि पेट्रोल पंप के समीप हाईवे के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को काम में तेजी लाने को भी कहा। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य सम्राट सिंह राणा ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र में आ रही विसंगतियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आय प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र में नामों के अंतर के कारण पात्र लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रधान संगठन अध्यक्ष विजयपाल जगवाण ने राष्ट्रीय राजमार्ग की समस्याओं के साथ गांवों में कूड़ा वाहन और पर्यावरण मित्रों की तैनाती की मांग रखी। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य क्यार्क बरसूड़ी ने जूनियर हाईस्कूल भवन निर्माण का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed