फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lineman dies after falling from a pole

खंभे से गिरकर लाइनमैन की मौत

Sat, 12 Jun 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies after falling from a pole
बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी में बिजली के खंभे पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। शनिवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे लाइनमैन दीपू लाल (30) पुत्र पिरमू लाल, निवासी मदोला, शिवानंदी में बिजली लाइन पर काम कर रहा था। जंफर काटने के बाद वह पोल पर चढ़कर तारों को चेक कर रहा था। इसी दौरान बैक करंट लगने से वह सीधे जमीन पर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मोहित डबराल ने बताया कि सुबह से 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी थी। इसे टीम द्वारा ठीक किया जा रहा था। लगभग सवा एक बजे अधिकांश क्षेत्रों में सप्लाई भी बहाल कर दी गई थी लेकिन शिवानंदी में बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो रही थी। लाइनमैन ने लाइन चेक की तो अचानक उसे करंट लगा और वह पोल से नीचे जा गिरा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed