{"_id":"56fbcc0c4f1c1b6f55f007fe","slug":"linchauli-broken-near-the-glacier-walking-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिनचौली के समीप ग्लेशियर टूटा, पैदल रास्ता अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिनचौली के समीप ग्लेशियर टूटा, पैदल रास्ता अवरुद्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 30 Mar 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
snwofall
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरीकुंड-केदारनाथ के बीच लिनचौली के समीप ग्लेशियर टूटने से पैदल रास्ता अवरुद्ध हो गया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान मशीन की मदद से टूटे ग्लेशियर की बर्फ को साफ कर रास्ता बहाली का काम कर रहा है।
दो दिन पहले यह ग्लेशियर टूट कर पैदल रास्ते में आ गया था। करीब 35 फीट ऊंचे और 40 मीटर लंबे ग्लेशियर को काटकर पैदल रास्ते बहाल किया जा रहा है। निम के देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि अगले दो दिन में रास्ता पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। विदित हो कि बीते वर्ष पैदल रास्ते पर रामबाड़ा से धाम तक आठ से अधिक ग्लेशियर मौजूद थे। मई माह तक भी सात फीट से अधिक बर्फ मौजूद थी। इस वर्ष बर्फबारी नहीं होने से यह एकमात्र बड़ा ग्लेशियर पूरे पैदल रास्ते पर नजर आ रहा है।
गौरीकुंड से रामबाड़ा तक बर्फ नजर नहीं आ रही है। जबकि रामबाड़ा से लिनचौली के बीच नम स्थानों पर बर्फ जमा है। लिनचौली से केदारनाथ के बीच कुछ स्थानों पर तीन फीट तक बर्फ जमा है।