फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Leapord reached in company

सिडकुल की एक कंपनी के अंदर घुसा तेंदुआ, दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Leapord reached in company
रुद्रपुर के सिडकुल स्थित एक कंपनी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : RUDRAPUR
सिडकुल की एक नामी कंपनी में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मचा रहा। तेंदुए की चहलकदमी की पूरी वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है। बृहस्पतिवार को सैकड़ों कर्मचारी दहशत के बीच ड्यूटी पर गए। वहीं सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने कंपनी और आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे की गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात सिडकुल से सटे टांडा जंगल से निकलकर एक तेेंदुआ सिडकुल के सेक्टर 11 स्थित एक कंपनी में घुस गया। करीब 20 मिनट तक तेंदुआ कंपनी परिसर में घूमता रहा। तेंदुआ जैसे ही गेट के पास पहुंचा तो गार्ड की उस पर नजर पड़ गई। खतरे की आहट होते ही तेंदुआ कंपनी के अंदर ही दुबक गया।
विज्ञापन

गार्ड ने इसकी सूचना कंपनी के कर्मचारियों को दी तो बृहस्पतिवार को दहशत के बीच कर्मचारी कंपनी के अंदर गए। कंपनी में सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा रेंज के डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया तेंदुए के आने की सूचना मिलते ही वह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कंपनी के अंदर रात में गश्त की गई, जहां तेंदुआ बैठा हुआ दिखा। उन्होंने बताया लाउडस्पीकर के जरिये कंपनी और आसपास के लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। इसके साथ ही तेंदुए से कंपनी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रात-दिन पैदल व ट्रैक्टर से गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed