फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   LCD is placed in Flue clinic

कोरोना संक्रमित से परिजनों को रुबरु कराने के लिए फ्लू क्लीनिक में लगी एलसीडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
LCD is placed in Flue clinic
फ्लू क्लीनिक में लगाई गई एलसीडी। - फोटो : RUDRAPUR
कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित अब अपने परिजनों से फोन पर बात करने के साथ ही उन्हें एलसीडी में देख सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को तीमारदारों के लिए फ्लू क्लीनिक में दो एलसीडी लगा दी हैं। इन्हें कोविड अस्पताल सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों को उनके परिजनों व तीमारदारों से मिलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में उनसे मिलने आने वाले परिजन कोविड अस्पताल के गेट अथवा खिड़की पर दूर से ही बात करके लौट जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब कोरोना संक्रमितों व उनके परिजनों की सुविधा के लिए फ्लू क्लीनिक में दो नई एलसीडी लगाकर उन्हें सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जोड़ा है।
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया ने बताया कि अब कोई भी तीमारदार अपने कोरोना संक्रमित परिवार के सदस्य से मिलने आता है तो वह फ्लू क्लीनिक स्थित एलसीडी टीवी के सामने खड़ा होगा जिसे कोरोना संक्रमित देख सकता है। इससे वे दोनों फोन पर बातचीत के साथ ही एक-दूसरे को देख भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed