{"_id":"23da0b347e6d426366404c65f5a6da27","slug":"launched-by-former-mla-pandav-dances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक ने किया पांडव नृत्य का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक ने किया पांडव नृत्य का शुभारंभ
अमर उजाला अगस्त्यमुनि
Updated Wed, 18 Nov 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यूंजा घाटी के बाडव गांव में पांडव लीला/पांडव नृत्य का शुभारंभ केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्राचीन संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने नई पीढ़ी से गांव व क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता, रीति-रिवाज, धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए विशेष भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह नेगी, संरक्षक भरत बासंकडी, ग्राम प्रधान विजय लाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। नेगी ने बताया कि 21 दिन तक होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में पांडवों से जुड़ी रोचक लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले पूर्व विधायक श्रीमती नौटियाल कांदी गांव में रामलीला में भी शामिल हुई।