फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Landslide zone will not be an obstacle this time in Chardham Yatra

चारधाम यात्रा में इस बार बाधा नहीं बनेंगे भूस्खलन जोन

Sun, 08 Mar 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Landslide zone will not be an obstacle this time in Chardham Yatra
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नारायणघाटी में सीड़िंग एवं मंचिग विधि से किया जा रहा है उपचार। - फोटो : RUDRAPRYAG
विक्रम कप्रवाण
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग।चारधाम यात्रा के दौरान इस बार भूस्खलन जोन बाधा नहीं बनेंगे। चारधाम विकास परियोजना के तहत ऋकिषेश-बदरीनाथ हाईवे पर चिहिृृत भूस्खलन जोन का स्थायी ट्रीटमेंट शुरू हो गया है। राजमार्ग पर घोलतीर के समीप नारायणघाटी में आपदा के बाद से परेशानी का सबब बने भूस्खलन जोन का कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल द्वारा सीडिंग एवं बंचिंग विधि से स्थायी उपचार किया जा रहा है। इसके बाद राजमार्ग पर अन्य प्रभावित स्थानों का भी उपचार किया जाएगा, जिससे बरसात में भूस्खलन की समस्या से निजात मिल जाएगी।
बदरीनाथ हाईवे पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लगभग 17 किमी दूर नारायणघाटी भूस्खलन जोन का कार्यदायी संस्था द्वारा बीते एक सप्ताह से ट्रीटमेंट किया जा रहा है। आपदा के बाद यहां पर नियमित भूस्खलन से सड़क भी बदहाल हो चुकी है। साथ ही हल्की बारिश में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण पूर्व में हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अब, इस भूस्खलन जोन से निजात मिल जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) द्वारा लगभग एक किमी क्षेत्र में फैले तीन भूस्खलन जोन का सीडिंग एवं बंचिंग तकनीक से उपचार किया जा रहा है। इस विधि में पहाड़ी पर तीन मीटर गहरे छेद करते हुए उसमें लोहे की रॉड डाली जा रही हैं, जिन्हें लोहे की छड़ों से बंच किया जा रहा है। साथ ही पहाड़ी पर घास के बीज डालकर पूरे क्षेत्र को जूट के बोरों से ढककर बाहर से लोहे की जाली लगाई जा रही है। यह जाली पहाड़ी पर पत्थरों को थामकर रखेगी। जबकि जूट के बोरे पहाड़ी पर डाले गए बीजों को नमी देने का काम करेंगे, जिससे जल्द ही घास उग आएगी। कार्यदायी संस्था के अनुसार आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व प्रभावित क्षेत्र का उपचार कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने से बरसात में भूस्खलन से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी और यातायात सुचारु बना रहेगा।
विज्ञापन

इनका कहना है --
बदरीनाथ राजमार्ग पर घोलतीर के समीप नारायणघाटी में भूस्खलन जोन का तकनीक के आधार पर स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। आगामी यात्रा से पूर्व इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चरणबद्ध तरीके से हाईवे पर अन्य भूस्खलन जोन का भी इसी तरह ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- शक्ति सिंह यादव, सहायक अभियंता एनएचआईडीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed