फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Land survey done for sub district hospital in Guptkashi

Rudraprayag News: गुप्तकाशी में उप जिला अस्पताल के लिए किया भूमि का सर्वे

Wed, 10 Jan 2024 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 10 Jan 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Land survey done for sub district hospital in Guptkashi
50 बेड का बनेगा अस्पताल, डॉक्टर स्टाफ के लिए कॉलोनी होगी तैयार
विज्ञापन

प्रशासन, सिंचाई, राजस्व, स्वास्थ्य व वन विभाग ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी में स्वीकृत उप जिला चिकित्सालय के निर्माण के लिए प्रारंभिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन, राजस्व, सिंचाई और वन विभाग के अधिकारियों के साथ नाला में चिह्नित भूमि का संयुक्त सर्वेक्षण किया। इस भूमि पर 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। साथ ही यहां डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए आवासीय कॉलोनी तैयार की जाएगी।

जून 2013 की आपदा के बाद एलोपैथिक अस्पताल गुप्तकाशी रेस्क्यू सेंटर के रूप में संचालित किया गया था। तब तत्कालीन सीएम से लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के उच्चीकरण की बात कही थी लेकिन उच्चीकरण नहीं हुआ। क्षेत्रीय जनता आज भी उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग की दौड़ लगा रही है। वहीं, बीते वर्ष स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने गुप्तकाशी में उप जिला अस्पताल निर्माण की घोषणा की थी जिसे लेकर विभाग तत्परता से कार्य कर रहा है। नाला गांव में उप जिला अस्पताल के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है यहां 50 बेड का अस्पताल बनेगा। सीएमओ डाॅ. हरीश चंद्र मार्तोलिया ने सिंचाई, वन, प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ चिह्नित भूमि का संयुक्त सर्वे किया। सीएमओ ने बताया कि उप जिला अस्पताल निर्माण के लिए भूमि उपयुक्त पाई गई है। अब, दूसरे चरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अस्पताल का आने वाले समय में केदारघाटी के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed