फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lakhs stolen by breaking the locks of eight houses and temples

आठ घरों व मंदिर के ताले तोड़ लाखों की चोरी

Tue, 23 Mar 2021 04:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the locks of eight houses and temples
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत भैंसगांव के पोला गांव में आठ घरों सहित दो मंदिरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। प्रधान मीना देवी ने तहसीलदार को घटना की लिखित जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात्रि को चोरों ने आठ घरों के ताले तोड़कर वहां से लगभग दो लाख की नकदी चोरी की गई। ग्रामीणों को घटना की जानकारी सोमवार सुबह लगी। कहा कि चोरों ने रमेश चंद्र, गिरीश चंद्र, अनूप सेमवाल, महिधर सेमवाल, राजेंद्र सेमवाल एवं रघुवर दत्त सेमवाल के घरों पर चोरी की है। साथ ही गांव में दक्षिण काली व हरियाली देवी मंदिर में भी चोरी की है। इस दौरान चोरों ने एक घर में खाना भी बनाया। प्रधान ने राजस्व पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने की मांग की है। इधर, नायब तहसीलदार दर्शन लाल ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक सतेराखाल को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed