फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lakhpat expressed grief over the demise of

लखपत के निधन पर जताया शोक

Wed, 13 Apr 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 13 Apr 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
Lakhpat expressed grief over the demise of
lakhpat - फोटो : amarujala
 पत्रकार लखपत रावत के आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब सहित राजनीतिक और सामाजिक और शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी की अध्यक्षता में हुई प्रेस क्लब की बैठक में वक्ताओं ने लखपत की मौत को जिले की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस मौके पर परिवार को हरसंभव सहयोग की बात भी कही गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर लखपत रावत को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कैलाश खंडूड़ी, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, बृजेश भट्ट, बद्री नौटियाल, सुनीत चौधरी, हरेंद्र नेगी, मोहित डिमरी, श्यामलाल सुंदरियाल, प्रवीन सेमवाल, विक्रम कपरवान, मधुसूदन डिमरी, अनुसूया प्रसाद मलासी, विनय बहुगुणा मौजूद थे। इधर, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक, राजकीय जूनियर शिक्षक संघ, अतिथि शिक्षक संघ, ग्राम प्रधान संगठन अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व जखोली सहित राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने लखपत की आकस्मिक निधन पर दुख जताया। गौरतलब है कि पिछले छह वर्षों से अमर उजाला से जुड़े रहे लखपत रावत का सोमवार रात को हार्टअटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
गुप्तकाशी। कैंडल जलाकर पत्रकार लखपत रावत को विभिन्न सामाजिक संगठनों और शैक्षिक संस्थानों के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed