फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Labor enforcement officers will boycott BOCW's work

बीओसीडब्लू के कामों का बहिष्कार करेंगे श्रम प्रवर्तन अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Labor enforcement officers will boycott BOCW's work
रुद्रपुर। श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत होने वाले कार्यों का 19 अगस्त से बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

श्रम विभाग में कार्यरत राज्य के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की कुछ दिन पूर्व देहरादून में हुई बैठक में भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कामों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

दरअसल बीओसीडब्लू की ओर से श्रम विभाग में कार्यरत श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को श्रमिकों के स्मार्ट कार्ड के पंजीकरण, नवीनीकरण, जांच और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों को मिलने वाली साईकिल, सिलाई मशीन आदि सामानों के वितरण का जिम्मा सौंप रखा है। उपश्रमायुक्त कार्यालय में आए दिन स्मार्ट कार्ड में पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए श्रमिकों की लंबी लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण श्रम प्रवर्तन अधिकारी अपना मूल काम नहीं कर पाते हैं। इससे श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उपश्रमायुक्त विपिन कुमार ने बताया कि राज्य के श्रम विभाग में कार्यरत सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने 19 अगस्त से बोर्ड के कामों का कार्य बहिष्कार की बात कही है।

श्रम विभाग पर थोपे सारे काम बाकी विभाग मौन
रुद्रपुर। भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन वर्ष 2005 में हुआ था। जबकि वर्ष 2010 में शासनादेश के अनुसार श्रमिकों का बीओसीडब्लू में पंजीकरण लोनिवि, सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा केंद्र, पेयजल निगम, जल संस्थान, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के कार्यालय से भी श्रमिकों का पंजीकरण होता है। लेकिन कोई भी विभाग इस काम में दिलचस्पी नहीं लेता है। इसके चलते इन कार्यों का पूरा जिम्मा श्रम विभाग की संभाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed