फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedhakhal Khankra-old asphalt path Bicte crumble

खांकरा-खेड़ाखाल मार्ग पर बिछते ही उखड़ रहा डामर

Tue, 15 Mar 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 15 Mar 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन

बच्छणस्यूं पट्टी की लाइफ लाइन खांकरा-खेड़ाखाल मार्ग पर सुधार कार्य के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। जनप्रतिनिधियों ने काम मानकों के तहत नहीं होने पर कार्यदायी संस्था के विरोध में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


18 किमी लंबे खांकरा-खेड़ाखाल मार्ग पर  एक वर्ष से एडीबी (लोनिवि) सुधार कार्य कर रही है। 11 करोड़ से अधिक की राशि से मार्ग चौड़ीकरण, निकास नाली निर्माण, कॉजवे व स्कपर सहित डामरीकरण होना है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था एक भी काम सही तरीके से नहीं कर रही है। खेड़ाखाल से गहडख़ाल तक मार्ग अब भी बदहाल है। वहीं कांडई से स्यूंणी के बीच इन दिनों हो रहा डामर बिछते ही उखड़ रहा है। कांडई से खांकरा के बीच भी कई स्थानों पर मार्ग की स्थिति बदहाल है। सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह  रावत, विक्रम सिंह  नेगी, धीरेंद्र सिंह रौथाण, भूपति सिंह रौथाण, शर्मिला नेगी का कहना है कि सिरोहबगड़ के विकल्प के रूप में इस मार्ग को तैयार किया जा रहा है, लेकिन कार्यदायी संस्था मानकों को धता बताकर सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। इधर, अगस्त्यमुनि के ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने भी सुधार कार्य में मानक की अनदेखी पर रोष जताया है।
विज्ञापन


खांकरा-खेड़ाखाल पर डामर के उखड़ने की शिकायत मिली है। उसे सुधारने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। कार्य में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। -- एमसी पांडे, ईई एडीबी (लोनिवि) रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed