फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath Yatra stopped Heavy rain alert in uttarakhand Police SDRF and DDRF also on alert mode

भारी बारिश का अलर्ट: रोकी गई केदारनाथ यात्रा, पुलिस-एसडीआरएफ और डीडीआरएफ हुई मुस्तैद

Sat, 17 Sep 2022 11:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Sep 2022 11:02 PM IST
सार

सुरक्षा कारणों और बिगड़ते मौसम को देखते हुए शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से यात्रियों को धाम के लिए नहीं जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि सोनप्रयाग, गौरीकुंड सहित पैदल मार्ग और केदारनाथ में पुलिस और राहत और बचाव दल यात्रा की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra stopped Heavy rain alert in uttarakhand Police SDRF and DDRF also on alert mode
केदारनाथ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट और बिगड़ते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से केदारनाथ यात्रा रोक दी। साथ ही गौरीकुंड, सोनप्रयाग, रामपुर, फाटा और गुप्तकाशी में जगह-जगह करीब छह हजार यात्रियों को रोक दिया गया। सुरक्षा के तहत पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ को पैदल मार्ग, पड़ावों और केदारनाथ में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

शुक्रवार को सोनप्रयाग से यात्री सुबह 5 बजे से केदारनाथ रवाना हुए। प्रशासन और पुलिस की निगरानी के बीच यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया। सुबह पांच बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक 7665 यात्री धाम के लिए रवाना हो गए थे। 11 बजे मौसम खराब होता देख और शुक्रवार को मौसम के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया। उधर, केदारनाथ में दर्शन के बाद यात्रियों को प्राथमिकता से निचले स्थानों के लिए भेजा गया। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि मौसम विभाग ने 16 सितंबर की रात को भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों और बिगड़ते मौसम को देखते हुए शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से यात्रियों को धाम के लिए नहीं जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि सोनप्रयाग, गौरीकुंड सहित पैदल मार्ग और केदारनाथ में पुलिस और राहत और बचाव दल यात्रा की निगरानी कर रहे हैं। बताया कि 17 सितंबर को मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा संचालन का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एसपी
दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सोनप्रयाग व गौरीकुंड सहित केदारनाथ में यात्रियों से नदी किनाने न जाने की अपील की है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित नदी किनारे के कस्बों में भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed