{"_id":"62adf8a2c7a13f3298698ff5","slug":"kedarnath-yatra-continued-uninterrupted-even-in-drizzling-rain-rudrapryag-news-drn4149293183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश में भी निर्विध्न चलती रही केदारनाथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश में भी निर्विध्न चलती रही केदारनाथ यात्रा
विज्ञापन
दिनभर रुक-रुककर होती रिमझिम बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा का निर्विध्न संचालन होता रहा। इस दौरान सोनप्रयाग से 8880 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया, जबकि धाम में शाम चार बजे तक 8213 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। कपाटोद्घाटन के बाद से अभी तक कुल 7,35,780 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच चुके हैं।
शनिवार को सुबह से केदारनाथ सहित केदारघाटी में घने बादल छाए रहे। इस दौरान 8 बजे तक सोनप्रयाग से 5250 श्रद्धालुओं को पुलिस और प्रशासन की टीम ने धाम के लिए रवाना किया, लेकिन इसके बाद क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दिनभर केदारघाटी से केदारनाथ तक रिमझिम बारिश होती रही। उधर, केदारनाथ में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि शाम चार बजे तक केदारनाथ में 8213 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए सोनप्रयाग, गौरीकुंड से लेकर पैदल मार्ग पर और केदारनाथ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। खराब मौसम के कारण केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बाधित रही। पूरे दिन में बमुश्किल एक घंटे ही केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन हो पाया।
14 यात्री अपने जोखिम पर गए धाम
शनिवार को खराब मौसम के बीच सोनप्रयाग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1185 यात्रियों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान 14 यात्री पैदल यात्रा के लिए अनफिट पाए गए, लेकिन अपने जोखिम पर यात्रा का शपथ पत्र देने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें यात्रा पर जाने की अनुमति दी। पैदल मार्ग पर संचालित 12 एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) पर 182 यात्रियों को ऑक्सीजन मुहैया कराई गई।