फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath Vis candidates will not have to run for nomination

केदारनाथ विस के प्रत्याशियों को नामांकन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

Wed, 19 Jan 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Vis candidates will not have to run for nomination
आगामी विधानसभा चुनाव नामांकन के लिए इस बार केदारनाथ विधानसभा के प्रत्याशियों को रुद्रप्रयाग तहसील की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राज्य निर्वाचन के दिशा-निर्देशों के तहत ऊखीमठ तहसील में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसकी तैयारियां पूरी कर दी है। प्रत्याशी 21 से 28 जनवरी तक पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद रुद्रप्रयाग में दो विस सीटें अस्तित्व में आई। रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस। बीते चार विधानसभा चुनाव में दोनों विस के प्रत्याशियों द्वारा रुद्रप्रयाग तहसील व कलक्ट्रेट में नामांकन किया गया, लेकिन इस बार केदारनाथ विधानसभा के प्रत्याशी ऊखीमठ में अपना नामांकन करेगी। इस सुविधा के चलते अब उन्हें 41 किमी की अतिरिक्त दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। दूसरी तरफ, प्रशासन व निर्वाचन विभाग ने ऊखीमठ तहसील में नामांकन प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। नामांकन प्रक्रिया की वीडियो रिकॉडिंग के साथ ही सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा और ऑनलाइन नामांकन के लिए इंटरनेट व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। 21 से 28 जनवरी तक प्रत्याशी पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक अपना नामांकन कर सकेंगे। इस बार प्रत्याशी के साथ नामांकन प्रक्रिया में सिर्फ दो लोग रहेंगे। वहीं, प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए पुलिस थाना से तहसील परिसर तक बैरीकेडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह उड़नदस्ते टीमें गठित
चुनाव आचार संहिता के पालन को लेकर केदारनाथ विधानसभा में छह उड़नदस्ते टीमें गठित कर दी गई है। इन टीमों में 3 दिन तो 3 रात के समय ड्यूटी पर तैनात रहेगी। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए मक्कूबैंड और मोहनखाल में भी दो चौकियां स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed