फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cleanliness drive conducted in medical units

Rudraprayag News: चिकित्सा इकाइयों में चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 28 Oct 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 28 Oct 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted in medical units
रुद्रप्रयाग। जिले में स्वच्छ और सुरक्षित चिकित्सा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल के निर्देशन में स्पेशल कैंपेन-6 के तहत आयोजित अभियान में अस्पतालों के वार्ड, ओपीडी, शौचालय और परिसर की सफाई की गई। अभियान के दौरान चिकित्सा इकाइयों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था जांची गई। अस्पतालों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग कर निर्धारित नियमों के अनुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी स्थानों को सैनिटाइज किया गया और स्वास्थ्य कर्मियों को हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। परिसर से अनुपयोगी सामान भी हटाया गया। मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed