फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   kedarnath ropway.

केदारनाथ रोपवे कागजों में कैद

Sun, 05 Jun 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 05 Jun 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा को सुलभ और सरल बनाने के मकसद से स्वीकृत रामबाड़ा-केदारनाथ रोपवे एक दशक बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाया है। 2009 में यूडेक और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने इसके निर्माण के लिए टेंडर भी आमंत्रित किए थे। बावजूद इसके इस रोपवे का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


भगवान शिव के 11वें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किमी से अधिक पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। ऑक्सीजन की कमी से रामबाड़ा से धाम तक का रास्ता तय करना मुश्किल है। समस्या के निस्तारण के लिए वर्ष 2005 में रामबाड़ा से केदारनाथ तक रोपवे निर्माण की स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन


यूडेक (उत्तरांचल इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलेपमेंट कंपनी) ने योजना का सर्वेक्षण तथा निर्धारित क्षेत्र में फिजिबिलिटी टेस्ट किया। उसके बाद करीब 3.50 किमी लंबे रोपवे के निर्माण के लिए अनुमानित लागत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन प्रदेश सरकार ने योजना का निर्माण पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) में कराने का निर्णय लिया गया था। वर्ष 2009 में रोपवे निर्माण के टेंडर आमंत्रित किए गए थे। निर्माण कंपनियों की दिलचस्पी नहीं लेने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

16/17 जून 2013 की आपदा के बाद पुन: प्रदेश प्रदेश सरकार को केदारनाथ के लिए रोपवे निर्माण की याद आई। फरवरी 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से सीएम रावत केदारघाटी के अपने 25 से अधिक दौरों में अधिकांश रामबाड़ा-केदारनाथ रोपवे के निर्माण की बात कह चुके हैं।

यही नहीं मुख्य सचिव रहते हुए मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने तो अक्तूबर 2015 से रोपवे निर्माण की बात भी कही थी। हालांकि इस दिशा में आज तक एक नई ईट तक नहीं रखी गई है।


रामबाड़ा-केदारनाथ रोपवे निर्माण को लेकर शासन स्तर से इस विषय पर अभी कोई निर्णय लिया गया है। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों को पूरा करना और जरूरी सुविधाएं जुटाना प्राथमिकता है। आगे चरणबद्घ तरीके से अन्य कई कार्य किए जाने हैं।
- डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed