फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath-Badrinath for the second day in the snow

केदारनाथ-बदरीनाथ में दूसरे दिन भी बर्फबारी

Thu, 07 Apr 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 07 Apr 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
 केदारनाथ और बदरीनाथ में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में दोपहर बाद मंदिर परिसर सहित चारों तरफ पहाड़ियों में तीन से पांच इंच बर्फ जम गई है। धाम में पारा गिरने से ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


निम के सूबेदार कुंवर सिंह ने बताया कि दो दिन से मौसम बिगड़ने से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। धाम में तापमान अधिकतम 6.5 और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और गुप्तकाशी में दोपहर से तेज हवा के साथ बादलों की गर्जना होती रही। दो बजे बाद कुछ स्थानों पर रिमझिम बारिश तो कुछ स्थानों पर बारिश की तेज बौंछारें गिरी।
विज्ञापन


चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी सुबह से ही मौसम खराब रहा। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। दोपहर बाद बारिश होने से पांडुकेश्वर क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को सरफेसिंग और सीमेंट वर्क रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed