{"_id":"56f536ef4f1c1b5e6ff14d42","slug":"kedar-dham-team-departs-from-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से आए दल को केदार धाम रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद से आए दल को केदार धाम रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 25 Mar 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद से आए 23 सदस्यीय ट्रैंकिंग दल को जिलाधिकारी डा. राघ्ाव लंगर ने हरी झंडी दिखाकर केदारनाथ के लिए रवाना किया। दल का नेतृत्व मनसूना (ऊखीमठ) निवासी डा. अरविंद सेमवाल कर रहे हैं।
क्लाइंब ऑन नाम का यह दल ऋषिकेश से दोपहर बाद रुद्रप्रयाग पहुंचा। यहां जिलाधिकारी ने दल के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें केदारनाथ के बारे में जानकारी दी। कहा कि वे जब अपने प्रदेश लौटे तो उत्तराखंड और केदारनाथ क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में वहां लोगों को बताएं। डीएम ने दल को मद्महेश्वर व अन्य क्षेत्रों की ट्रैकिंग के लिए आमंत्रित भी किया। इस मौके पर दल का नेतृत्व कर रहे डा. सेमवाल ने बताया कि वे सभी लोग सूचना एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं।
उनका मकसद आपदा के बाद केदारनाथ व क्षेत्र की स्थिति में हुए परिवर्तन जानना है। अधिकांश लोग उत्तर भारत पहली बार आए हैं, ऐसे में इस भ्रमण के माध्यम से वे यहां के जीवन को भी जानने का प्रयास करेंगे। बताया कि वे 23 को हैदराबाद से दिल्ली पहुंचे थे। डा. सेमवाल ने बताया कि शनिवार को सोनप्रयाग से केदारनाथ पहुंचेंगे। दल 29 को देहरादून लौट जाएगा। इससे पहले भारतीय सैन्य अकादमी का 25 सदस्यीय दल चार दिवसीय ट्रैकिंग अभियान पूरा कर सोनप्रयाग से देहरादून के लिए लौट गया था।