लालपुर। खेल महाकुंभ 2019 न्याय पंचायत नारायणपुर कोठा के खेलों का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में हुआ। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान महाराजपुर ज्योति रानी व क्षेत्र पंचायत सदस्य मेघा ठुकराल ने फीता काटकर किया। बारिश के कारण प्रतियोगिता में बाधा उत्पन्न हुई। इसके कारण कुछ खेलों को शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।
200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर प्रथम रहा। बालिका वर्ग में कनकपुर की ही कविता अव्वल रहीं। खो-खो बालिका वर्ग फाइनल में राइंका कनकपुर ने प्रावि महाराजपुर को 5-4 से हराया। बालक वर्ग कबड्डी में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामेश्वरपुर ने राइंका कनकपुर को 15-11 से हराया। वहां राइंका कनकपुर के प्रधानाचार्य आशुतोष पांडे, ब्लॉक खेल समन्वयक माध्यमिक कमल सक्सेना, शिखा गंगवार, अर्चना रोहिल्ला, राकेश कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, प्रवीण कोरंगा, रमेश प्रताप सिंह, महेश वर्मा, निखिल कुमार, अजीत मिश्रा, मणिकेश्वर सिंह, नीरज भारद्वाज, परमिंदर सिंह, गुरदास कालड़ा, रवि चावला, राजेश चराया, सतीश ठुकराल थे। ब्यूरो