फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jungli became a member of the National Afforestation and Environment Development Board

राष्ट्रीय वनीकरण और पर्यावरण विकास बोर्ड के सदस्य बने जंगली

Wed, 17 Mar 2021 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Jungli became a member of the National Afforestation and Environment Development Board
रानीगढ़ पट्टी कोट मल्ला गांव निवासी पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली को भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की राष्ट्रीय वनीकरण और पर्यावरण विकास बोर्ड में बतौर विशेषज्ञ सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। ग्राम से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर वनों के विकास और पर्यावरण संरक्षण में जंगली के सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पर्यावरणविद् जंगली बीते चार दशक से पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रकृति, पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने 30 वर्ष पूर्व अपने गांव में ही मिश्रित वन की स्थापना की थी, जो आज सघन हो चुका है। इस जंगल में वर्तमान में एक लाख से अधिक प्रजाति के पेड़-पौधे व वनस्पतियां मौजूद हैं। उत्तराखंड में वन विभाग द्वारा पहले ही उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अब, राष्ट्रीय वनीकरण और पर्यावरण विकास बोर्ड में बतौर विशेषज्ञ सदस्य मनोनीत होने पर ग्राम स्तर पर लाभ मिलेगा। इधर, जंगली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed