फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Juha Dangi Aanchal Science Festival tops the state

जूहा डांगी की आंचल विज्ञान महोत्सव में प्रदेश में अव्वल

Mon, 02 Dec 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Juha Dangi Aanchal Science Festival tops the state
राज्य विज्ञान महोत्सव में प्रदर्शनी स्पर्धा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रुद्रप? - फोटो : RUDRAPRYAG
अगस्त्यमुनि विकासखंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल डांगी-गुनाऊं की कक्षा 8वीं की छात्रा आंचल ने राज्य स्तरीय अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव में जूनियर वर्ग में प्रदर्शनी स्पर्धा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा के वोमेन फ्रैंडली टायलेट मॉडल को नेशनल के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

बीते 27 से 30 सितंबर तक कोटद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में 13 जनपदों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान रुद्रप्रयाग से छात्रा ने सैनेटरी नैपकिन के उचित निस्तारण को लेकर अपना मॉडल तैयार किया। मॉडल में छात्रा ने एक ऐसी तकनीक के बारे में बताया कि जिसमें उपयोग किए गए नैपकिन को नष्ट करने के लिए एक किट तैयार की गई है। इस किट को बिजली से संचालित किया जा सकता है, जिसमें उपयोग किए गए नैपकिन को डालकर जलाकर नष्ट किया जाता है। इस प्रक्रिया से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलता है। बल्कि, नष्ट की गई नैपकिन की राख को खाद के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। छात्रा ने इस किट को मेरी सहेली नाम दिया है। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक हेमंत चौकियाल के दिशा-निर्देशन में छात्रा ने यह मॉडल व किट तैयार की थी, जिसका विज्ञान महोत्सव में प्रदर्शन किया गया। छात्रा की उपलब्धि पर डीएम, सीईओ, डीईओ माध्यमिक व बेसिक समेत शिक्षक व अभिभावकों ने बधाई दी है। सोमवार को विद्यालय पहुंची छात्रा का एसएमसी और पीटीए द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान बृजभूषण वशिष्ठ ने कहा कि आंचल ने विद्यालय व गांव को राज्य स्तर पर नई पहचान दी है। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष रेखा देवी, हरीश लाल, ललिता देवी, पूरण सिंह रौतेला, कैलाश भट्ट, गजेंद्र रौतेला, अवरूद्ध वशिष्ठ, ऊषा रौतेला समेत ग्रामीण व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। डा. चौकियाल ने बताया कि बीते वर्ष भी उनके विद्यालय की छात्रा शिवानी ने विज्ञान महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed