फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jawadi team won the title of cricket competition

जवाड़ी की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Sun, 13 Sep 2020 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Jawadi team won the title of cricket competition
ग्राम पंचायत जवाड़ी के उत्यासू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जवाड़ी गांव की टीम ने अपने नाम किया। विजेता टीम के अमित कप्रवाण को मैन ऑफ द मैच व रोहित को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर उत्यास की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। उत्यासू की टीम निर्धारित 20 ओवर से पहले ही आउट होकर सिर्फ 75 रन बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जवाड़ी की टीम ने नौ विकेट खोकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने शानदार गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों को एक-एक रन बनाने के लिए जूझने पर मजबूर किया। इसके उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने दोनों टीमों को ट्राफी व नकद धनराशि भेंट की। इस मौके पर भगत चौहान, दिनेश सजवाण, रजत कप्रवाण, मनोज कप्रवाण, अनिल कप्रवाण, आशीष कप्रवाण, मनीष कप्रवाण, देवेश सिंह, मान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed