फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jalalsh Kalash Yatra taken from Gadoni to Katha Pandal

गडोनी से कथा पांडाल तक निकाली गई 51 जलकलश यात्रा

Sun, 02 Feb 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Jalalsh Kalash Yatra taken from Gadoni to Katha Pandal
बच्छणस्यूं पट्टी के नवासू गांव में मां कालिंका का नौ दिवसीय अनुष्ठान के समापन पर उमड़े देवी भक्त? - फोटो : RUDRAPRYAG
बच्छणस्यूं पट्टी के नवासू गांव में कालिंका मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा ज्ञान महायज्ञ में अंतिम दिन गडोनी से कथा पांडाल तक 51 जलकलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा ध्याणियों व कन्याओं का पूजन कर उन्हें भेंट अर्पित की गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह कथा पांडाल में पंडित देवी प्रसाद बहुगुणा, विजय बहुगुणा, रवि रतूड़ी द्वारा वेदी पूजन किया गया। इसके उपरांत कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें भोग लगाकर भेंट अर्पित की गई। प्राकृतिक जलस्रोत गडोनी से कथा पांडाल ने 51 जलकलश के साथ भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पूरा क्षेत्र आराध्य कालिंका के जयकारों से गूंज उठा। इसके उपरांत कथा पांडाल में महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें व्यास आचार्य शांति प्रसाद बहुगुणा व अन्य पुजारियों के साथ भक्तों ने आहुतियां दी। आचार्य बहुगुणा ने नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत पुराण का महात्म्य बताते हुए कहा कि मां दुर्गा की स्तुति से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मौके पर समिति प्रधान सुरेंद्र सिंह रौथाण, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रौथाण, मंत्री धीरेंद्र सिंह रौथाण, प्रेम सिंह रौथाण, रवींद्र सिंह रौथाण, बलवंत सिंह रौथाण, भीम सिंह रौथाण, महावीर सिंह रौथाण, पूर्व प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण रघुनाथ सिंह रौथाण, कमलेंद्र सिंह रौथाण, केपी बहुगुणा, ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी, ममंद अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, रमेश रौथाण समेत बंगोगी, पणधारा, कलेथ गांव के ग्रामीणों के अलावा ध्याणियां, प्रवासी ग्रामीण मौजूद थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed