फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jakholi: Children sent home from school in groups in Kirora

जखोली : किरोड़ा में समूह में स्कूल से घर भेजे बच्चे

Fri, 18 Jul 2025 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 18 Jul 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Jakholi: Children sent home from school in groups in Kirora
एक छात्रा पर गुलदार ने मारा था झपट्टा
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय का समय बदलने की बीईओ से मांग की
गांव में वन विभाग ने क्यूआरटी की टीम की तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
जखोली। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरोड़ा की छात्रा पर स्कूल जाते समय गुलदार मारने के बाद से गांव सहित पूरे क्षेत्र में लोगों में डर बना है। वहीं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को छुट्टी के बाद समूह में घर भेजा जा रहा है। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को समूह में स्कूल भेजने के लिए कहा गया है। वहीं वन विभाग ने किरोड़ा गांव में क्यूआरटी टीम तैनात कर दी है जो निरंतर गश्त कर रही है।

बीते बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे किरोड़ा के जगदीश लाल की पुत्री अंबिका स्कूल जा रही थी। स्कूल से करीब 50 मीटर पहले गुलदार ने उस पर झपट्टा मारा। अंबिका ने बचाव करते हुए छाते से गुलदार पर वार किए तो वह भाग गया और अंबिका भागते हुए स्कूल पहुंची व आपबीती शिक्षकों को बताई। इधर शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं को सतर्क होकर आवाजाही करने के लिए कहा। साथ ही छुट्टी के बाद उन्हें समूह बनाकर घरों को भेजा। प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेश भट्ट ने बताया कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों को समूह में स्कूल भेजने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल और गांव के बीच करीब 400 मीटर की दूरी है। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी से स्कूल का समय बदलने की मांग की गई है। बताया कि छात्रा अंबिका ने साहस का परिचय दिया है। वह सुरक्षित है। वह एथलीट भी है। इधर घटना के बाद से किरोड़ा गांव के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. दिवाकर पंत ने बताया कि किरोड़ा में स्कूल व गांव में क्यूआरटी टीम तैनात कर दी गई है। गुलदार क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में धमक रहा है। गुलदार को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed