फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jail on teacher who has done job on the basis of fake degree

फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षक को जेल

Sun, 21 Mar 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jail on teacher who has done job on the basis of fake degree
फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर जिले के एक अशासकीय विद्यालय में पांच वर्ष से नौकरी कर रहे एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। शिक्षक वर्ष 2016 में नौकरी पर लगा था।
विज्ञापन

बीएड की फर्जी डिग्री लेकर नौकरी करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध प्रदेश स्तर पर एसआईटी जांच चल रही है। बीते वर्ष रुद्रप्रयाग जिले में भी प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में नौकरी करने वाले 9 शिक्षक फर्जी मिले थे, जो निलंबित चल रहे हैं। इसी के तहत जनता जूनियर हाईस्कूल जखनियालगांव में फर्जी डिग्री लेकर पांच वर्ष से नौकरी कर रहे शिक्षक रघुवीर सिंह बुटोला को विभाग व प्रबंधन समिति स्तर पर कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामले की जांच करने वाले पुलिस उप निरीक्षक दिनेश सती ने बताया कि बीते 17 मार्च को शासन द्वारा नियुक्त किए गए प्रधानाचार्य की ओर से फर्जी शिक्षक के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना पूरी होने के बाद बीते शनिवार को उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। उप निरीक्षक सती ने बताया कि एसआईटी जांच में शिक्षक की बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई थी, जिसके बाद विभाग को सूचना दी गई थी। इधर, डीईओ माध्यमिक/बेसिक लक्ष्मण सिंह दानू ने बताया कि अन्य माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य को नियंत्रक तैनात कर विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से फर्जी शिक्षक के विरुद्ध विभागीय स्तर पर कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed