फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Issues of electricity, water, roads dominated the meeting

बैठक में छाए बिजली, पानी, सड़क के मुद्दे

Mon, 22 Mar 2021 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Issues of electricity, water, roads dominated the meeting
क्षेत्र पंचायत की बैठक में पेयजल, यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, मनरेगा समेत अन्य बुनियादी मुद्दे छाए रहे। इस मौके पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की शपथ भी ली।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख श्वेता पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों को आपसी तालमेल से कार्य करने को कहा। इस मौके पर डीएम मनुज गोयल ने कहा कि शासन से मिले बजट के अनुसार ही क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सदन में पंचायत प्रतिनिधियों ने एक सुर में कहा कि सरकार ने हर घर नल की योजना तो बना दी गई है, लेकिन मूल प्राकृतिक पेयजल स्रोतों पर पर्याप्त पानी नहीं होने से योजना का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं प्रधान संगठन ने कहा कि ऊखीमठ में आधार कार्ड नहीं बनने से लोग परेशान हैं। साथ ही बीते वर्ष आपदा प्रभावित गांवों में सुरक्षा कार्य न होने पर रोष जताया। इस मौके पर क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों की समस्याओं के बारे में सदन को अवगत कराया। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख कविता नौटियाल, कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, जिपं सदस्य गणेश तिवारी, विनोद राणा, रीना बिष्ट, बबीता सजवाण सुभाष रावत, संदीप पुष्पवाण, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed