फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Intensive diarrhea prevention campaign will start from today

Rudraprayag News: आज से चलेगा डायरिया सघन रोकथाम अभियान

Fri, 01 Aug 2025 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 01 Aug 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Intensive diarrhea prevention campaign will start from today
रुद्रप्रयाग। बरसाती मौसम में डायरिया की आशंका को देखते हुए जिले में डायरिया सघन रोकथाम अभियान शुरू हो गया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जिंक ओआरएस कार्नर की स्थापना कर जिंक व ओआरएस पैकेट का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी ने आंगनबाड़ी बेला-खुरड़ में बच्चों को ओआरएस के पैकेट बांटे। बताया कि शिशु-मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सघन डायरिया रोकथाम अभियान शनिवार से शुरू होगा। इस अभियान के तहत आशा व एएनएम पांच साल से कम उम्र के बच्चों वाले घरों का निरीक्षण करेगी और सभी घरों में अनिवार्य रूप से ओआरएस पैकेट देंगी। डायरिया के लक्षण मिलने पर संबंधित शिशु को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने शिशु की माताओं को स्वच्छता और स्तनपान के लिए प्रेरित भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed