{"_id":"570933c54f1c1bde25c810ef","slug":"inspected-reconstruction-work-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ्ा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह ने केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा से पहले सभी जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रात: 9.30 बजे हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे मुख्य सचिव ने एमआई-26 हेलीपैड पर बनाए जा रहे।
विज्ञापन
120 कॉटेज के कार्य को देखा। डीएम ने बताया कि यात्रा शुरू होने तक अधिकांश कॉटेज का निर्माण पूरा हो जाएगा। मुख्य सचिव ने स्नानघाट और निर्माणाधीन सुरक्षा दीवारों के बारे में भी जानकारी।
विज्ञापन
निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने उन्हें पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव ने यात्रा मार्ग से केदारनाथ तक श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्थाओं के बारे में भी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी सी रविशंकर, लोक निर्माण विभाग के सचिव अमित नेगी भी मौजूद थे।
विज्ञापन