{"_id":"6a0b0abfbd30f0c3360fa2bd","slug":"information-given-about-the-selection-process-in-the-air-force-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118575-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: वायुसेना में चयन प्रक्रिया की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: वायुसेना में चयन प्रक्रिया की जानकारी दी
Mon, 18 May 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 18 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइंका व राजकीय प्राथमिक विद्यालय में वायुसेना के अधिकारियों ने भारतीय वायुसेना में चयन प्रक्रिया की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। सोमवार को वायुसेना मुख्यालय दिल्ली वायु सैनिक चयन केंद्र से यहां पहुंचे सार्जेंट राकेश कुमार सारण व योगेंद्र पाल ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक मानकों जैसे शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड और चिकित्सा मानकों के बारे में बताया। उन्होंने भर्ती के बाद मिलने वाले लाभ व चार साल के बाद अन्य विभाग में मिलने वाले आरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि युवा अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर देशसेवा में अतुलनीय योगदान दे सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी, शिक्षक व जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद