फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   If the Devasthanam Board is not dissolved, then the people's movement will be Teerthpurohit

देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं हुआ तो जनांदोलन करेंगे तीर्थपुरोहित

Sun, 28 Nov 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
If the Devasthanam Board is not dissolved, then the people's movement will be Teerthpurohit
देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर तीर्थपुरोहितों ने हुंकार भर दी है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक सरकार बोर्ड को भंग नहीं करती है तो जनांदोलन किया जाएगा। इसके तहत केदारघाटी से जिला मुख्यालय तक धरना, प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल के नेतृत्व में गुप्तकाशी बाजार में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों ने प्रदर्शन करते हुए एकजुट होकर आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया। जिपं सदस्य गणेश तिवारी ने कहा कि अब आंदोलन में सभी क्षेत्रीय जनप्रतिधि पूरी सक्रियता के साथ शामिल हो गए हैं। देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के गठन से पहले आंदोलन चल रहा है। बावजूद इसके सरकार सुध नहीं ले रही है। दो वर्ष से केदारनाथ सहित चारधाम में बोर्ड का विरोध हो रहा है। सरकार उचित कार्रवाई का आश्वासन तो दे रही है लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 नवंबर तक कार्रवाई का भरोसा दिया था। तिथि नजदीक आ रही है लेकिन अब बोर्ड भंग नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर केदारनाथ के सभी तीर्थपुरोहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed