फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   IAS officer Ranjana Rajguru took over command of the district

आईएएस अफसर रंजना राजगुरु ने संभाली जिले की कमान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
IAS officer Ranjana Rajguru took over command of the district
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में नवनियुक्त डीएम रंजना राजगुरु को चार्ज सौंपते निवर्तमान डीएम डॉ. नीरज ? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले के 24वें डीएम के रूप में रंजना राजगुरु ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने रंजना को चार्ज सौंपा। इसके बाद नवनियुक्त डीएम ने कोषागार में जाकर डबल लॉक को देखा और कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की। वर्ष 2010 बैच की आईएएस अफसर रंजना बागेश्वर के साथ ही रुद्रप्रयाग की डीएम के साथ ही हरिद्वार मेें सीडीओ रह चुकी हैं।
विज्ञापन

चार्ज लेने के बाद डीएम रंजना ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि वह शिक्षा विभाग में अपर सचिव बेसिक सहित सभी पदों पर रह चुकी हैं। उनकी प्राथमिकता जिले में अच्छे प्रोजेक्ट और योजनाओं को पूरा करने के साथ ही जनता के लिए बेहतर कार्य करने ही रहेगी। स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतरी पर उनका फोकस रहेगा। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए काम करना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। कहा कि कोविड 19 की रोकथाम को लेकर फिलहाल सबसे ज्यादा फोकस है। शासन के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में चुनौतियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिंदगी का हर दिन चुनौतीपूर्ण है, यह उनका व्यक्तिगत मानना है। दृढ़ निश्चय से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। अधिकांश सरकारी स्कूलों के बच्चों के पास मोबाइल नहीं होने से ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डीडी नेशनल के प्रोग्राम का प्रचार प्रसार कराने के साथ ही बच्चों तक लिंक भी पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बच्चों तक ऑनलाइन शिक्षा पहुंचे, इसके लिए विशेष रूप से प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर रूपरेखा तय करेंगी। जिले से लगी अंतरराष्ट्रीय/अंतरराज्जीय सीमाओं को देखते हुउ सभी के साथ आपसी समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। जनता के हित में जो कार्य महत्वपूर्ण होंगे, उनको वरीयता के आधार पर कराया जाएगा।
आम जनता को डीएम से अपनी समस्या और बात रखने का अधिकार है। जनता की समस्याओं के निराकरण के साथ ही उनके बेहतर सुझावों पर अमल भी किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान एडीएम प्रशासन जगदीश चंद्र कांडपाल, उत्तम सिंह चौहान, मुख्य कोषाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद कांडपाल, एसएलओ एनएस नबियाल, नरेश दुर्गापाल, एसडीएम मुक्ता मिश्रा आदि थे।

जिले की पहली महिला डीएम बनीं रंजना
रुद्रपुर। जिले के इतिहास में पहली बार कलक्टर कमान महिला अफसर के हाथ में आई है। जिले में वर्ष 1995 से अब तक 23 डीएम पुरुष आईएएस अफसर रहे हैं। अब सरकार ने महिला अफसर रंजना पर भरोसा किया है। इधर, रंजना ने कहा कि वह सिर्फ आईएएस अफसर हैं। जिले में हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसको लेकर पूरे प्रयास होंगे। ब्यूरो

रुद्रपुर में पत्रकारों से बातचीत करती डीएम रंजना राजगुरु।

रुद्रपुर में पत्रकारों से बातचीत करती डीएम रंजना राजगुरु।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed