{"_id":"56f6b49d4f1c1ba41ff14ed7","slug":"hyderabad-reached-23-trackers-kedardham","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद के 23 ट्रैकर्स केदारधाम पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद के 23 ट्रैकर्स केदारधाम पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद से आया क्लाइंब ऑन दल के 23 सदस्यीय ट्रैकिंग दल ने सोनप्रयाग से प्रात: 7.30 बजे केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। दल गौरीकुुंड, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा होते हुए दोपहर को लिनचौली और शाम करीब पांच बजे केदारनाथ धाम पहुंचा।
रविवार को यह दल केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यो के बारे में जानकारी लेगा। इसके बाद चोराबाड़ी ताल का अवलोकन कर रात्रि विश्राम के लिए धाम लौटेगा। दल का नेतृत्व कर रहे डा. अरविंद सेमवाल ने बताया कि इस ट्रैकिंग का मुख्य उद्देश्य केदारनाथ के बारे में दक्षिण भारत के लोगों को बताना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। बताया कि आपदा के बाद वर्तमान हालात का अध्ययन कर वे एक रिपोर्ट भी तैयार करेंगे।
इधर, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के मनोज सेमवाल ने बताया कि 28 मार्च को धाम से रात्रि विश्राम के लिए सोनप्रयाग पहुंचेगा और 29 को देहरादून के लिए रवाना होगा।