फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Husband arrested for abetting wife for suicide in rudraprayag

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2020 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for abetting wife for suicide in rudraprayag
महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरछोला निवासी गंगा सिंह ने बीते 23 जून को मयाली पुलिस चौकी में तहरीर दी थी, जिसमें उसने अपनी बहन मालती देवी के पति दरम्यान सिंह निवासी चंदी-कोठियाड़ा पर उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया था। बीते 23 जुलाई को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी ललित मोहन भट्ट ने बताया कि दरम्यान सिंह व मालती देवी का विवाह 12 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों का पांच वर्ष का बेटा भी है। 18 जून को मालती देवी ने अपनी भाभी को फोन कर बताया कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट कर रहा है। जब गंगा अपनी पत्नी के साथ बहन मालती के घर पहुंचे तो वह बिस्तर पर मृत मिली थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed