फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hostage robbed the family by taking them hostage

परिवार को बंधक बनाकर घर में डाला डाका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hostage robbed the family by taking them hostage
रुद्रपुर के तीन पानी डैम फुलसुंगा में डकैती के बाद घर का सामान दिखाता पीड़ित परिवार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ठेली वाले के परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। बदमाश 40 हजार रुपये और जेवर लूटकर फरार हो गए। डकैती की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डकैतों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के तीन पानी डैम फुलसुंगा निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र रामाश्रय यादव घर के सामने ही ठेली लगाता है। रविवार तड़के छत के रास्ते उसके घर में पांच बदमाश घुसे, जबकि एक बदमाश छत पर ही पहरा देने लगा। डकैतों ने घर में घुसकर पहले सुरेंद्र का मुंह दबाया। इसी बीच उसकी पत्नी मुनीता भी जाग गई। डकैतों ने उसे तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सुरेंद्र को पीटकर बक्से में रखी 40 हजार की नकदी निकाल ली। साथ ही मुनीता के कान की बाली, मंगलसूत्र, बच्चों के गले की माला, चांदी की पायल आदि सामान लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सुरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सुरेंद्र की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लूट के संदेह में कबाड़ी को उठाया
रुद्रपुर। ठेली वाले के घर डकैती डालने में पुलिस ने संदेह के आधार पर एक कबाड़ी को उठाया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि कबाड़ी वहीं आसपास रहता है। उससे पूछताछ कर पुलिस डकैती के लिंक तलाश रही है।
पहले भी डकैतों के निशाने पर रहा है ट्रांजिट कैंप
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र पहले भी डकैतों के निशाने पर रहा है। यहां पिछले पांच सालों में कई लूट और डकैती की वारदातें हो चुकी हैं। सर्वेश्वरी कालोनी से लेकर आनंद विहार कॉलोनी में बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। आनंद विहार कालोनी में 2014 में कई घरों में डकैती पड़ी थी। इस वारदात से क्षेत्र की सुनसान कालोनियों में दहशत का माहौल हो गया था।
16 दिसंबर 2015 को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के गंगापुर रोड पर व्यापारी वीरेंद्र गुप्ता के घर भी डकैती पड़ी थी। बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया था। इसके अलावा ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की सर्वेश्वरी कालोनी में 22 जुलाई 2018 को पंकज श्रीवास्तव के घर में परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। लूट के बाद बदमाशों ने पंकज की पत्नी अपर्णा की हत्या कर कर दी थी।
सुनसान घर डकैतों के निशाने पर
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पड़ी डकैती पहले की वारदातों में एक समानता है। पहले ही बदमाश सुनसान घर को निशाना बनाते रहे हैं। सर्वेश्वरी कॉलोनी में भी बदमाशों ने सुनसान इलाका देखकर ही घर को निशाना बनाया था। आनंद विहार कॉलोनी भी 2014 में नई बसी थी। इस कारण यहां पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। बदमाशों ने कई घरों के लोगों को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। ठेली वाले सुरेंद्र यादव का घर भी सुनसान जगह पर है। हालांकि इससे थोड़ी दूरी पर मकान बने हैं।
बल्लियों के सहारे छत पर चढ़े हैं बदमाश
रुद्रपुर। तीन पानी डैम निवासी सुरेंद्र यादव के घर के पास ही एक कबाड़ की दुकान है। दुकानदार के घर में पड़ोस में बांस की कुछ बल्ल्यिां रखी हैं। इन बल्लियों के सहारे ही बदमाश छत पर चढ़े। इसके बाद सीढ़ियों से उतरकर घर में घुसे, जिस कमरे में दंपति सो रहे थे उसमें भी दरवाजा नहीं है। लूट के बाद डकैत मुख्य द्वार से फरार हो गए।

एसपी क्राइम के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को इस मामले में कुछ लोकल बदमाशों के बारे में सुराग मिले हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed