फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Honey Cricket Club Agastyamuni won the title of cricket competition

हनी क्रिकेट क्लब अगस्त्यमुनि ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Sun, 24 Jan 2021 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Honey Cricket Club Agastyamuni won the title of cricket competition
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब हनी क्रिकेट क्लब अगस्त्यमुनि ने जीता। विजेता टीम के मोंटी को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार नवाजा गया।
विज्ञापन

नव युवक मंगल दल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तुंगेश्वर महादेव क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट पर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट क्लब अगस्त्यमुनि ने 11.1 ओवर तीन विकेट खोकर जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि वन पंचायत संघर्ष समिति व व्यापार संघ चोपता के अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। प्रतियोगिता में बेहतर बल्लेबाजी के लिए गोलू, विकेट कीपिंग के लिए विपिन नेगी, अनुशासित टीम के लिए एमसीसी ऊखीमठ, गेंदबाजी के लिए अरविंद राणा, क्षेत्ररक्षण के लिए अंशुल मैठाणी और ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए मोहित राणा को पुरस्कृत किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी, क्षेपं सदस्य जयवीर सिंह नेगी, आचार्य लंबोदर प्रसाद मैठाणी, मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी, पीएनबी के शाखा प्रबंधक विवेक मीणा, प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा, प्रताप सिंह रावत, मोहन प्रसाद मैठाणी, चंद्रबल्लभ मैठाणी, नागेंद्र भट्ट, कैलाश मैठाणी, आनंद सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed