फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Holi Celebration

जल कैसे भरूं जमुना गहरी...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Holi Celebration
रुद्रपुर के शैल भवन में होली गीतों पर थिरकती महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
शैल सांस्कृतिक समिति की ओर से होली महोत्सव के दूसरे चरण में रविवार को शैल भवन में महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया। महिला होल्यारों ने मनमोहन प्रस्तुतियां देकर नृत्य किया। उन्होंने जल कैसे भरूं जमुना गहरी..., आज हमारे घर होली आई रे..., होलियों में उड़ा रे गुलाल..., मेरो रंगीलों देवर..., लाल गुलाबी रंग डारो रे होली आई रे ससिया... आदि होली गीतों से माहौल को होलीमय कर दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष कमलेश बिष्ट, सरोज उपाध्याय, सुशीला पांडे, नलिनी पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिला होल्यारों ने ढोलक, तबले और हारमोनियम की धुन से ऐसा रंग जमाया कि हर कोई थिरकने के लिए मजबूर हो गया। महिलाओं ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे..., होली खेले रघुवीरा अवध में..., होली आई रे कन्हाई रंग भरके..., मेरो रंगीलो देवर घर आ रो छो..., कह दिजो रघुनाथ भरत से कह दिजो... सहित अनेक गीत गाए और नृत्य से समां बांधा। बैठकी होली में रुद्रपुर के साथ ही किच्छा से भी दर्जनों महिलाएं पहुंचीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शैल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष भारत लाल साह, महामंत्री दिवाकर पांडे, उपाध्यक्ष नरेंद्र रावत, दिनेश भट्ट, पूर्व मेयर सोनी कोली, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, सुनीता नेगी, दीपा जोशी, नीलम कांडपाल, गीता भट्ट, कमला पांडे, हंसी बिष्ट, कमला शर्मा, हेमा तिवारी, पुष्पा तिवारी, लता कांडपाल, हेमा पंत, गुड़िया, गोविंदी उपाध्याय, कुमकुम उपाध्याय, चंचल चौसाली, रजनी, सरिता उपाध्याय, भावना बलौदी, अंजू कापड़ी, कमला भट्ट, हेमा शर्मा, ममता शर्मा, तनुजा भट्ट आदि महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed