{"_id":"5e6545ab8ebc3ec5523e74f0","slug":"holi-celebration-in-udhamsingh-nagar-rudrapur-news-hld376673946","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता निकले अवधवा की ओर होली खेलें रामलला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता निकले अवधवा की ओर होली खेलें रामलला...
विज्ञापन
रुद्रपुर में आयोजित सर्वांचली होली में होली गीतों पर थिरकते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) की ओर से आयोजित होली महोत्सव के तीसरे चरण में सर्वांचली होली का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने लोकनृत्यों के माध्यम से विभिन्न जगहों की होलियों की प्रस्तुति दी। पूर्वांचल के कलाकारों ने खड़ी होली पर आधारित सीता निकले अवधवा की ओर होली खेलें रामलला..., रंग लेके दौड़े हनुमान जी... समेत कई गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
रविवार को जेसीज पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में सर्वांचली होली का शुभारंभ पंतनगर विवि के पूर्व कुलपति बीएस बिष्ट, जेसीज स्कूल के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर, डॉ. मनोज कांडपाल, चंद्रा देवी, जानकी कांडपाल, दुर्गा साह, सुशीला पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रचलित गणेश वंदना घर में पधारो गजाजन जी... के साथ कलाकार ने नृत्य के साथ की। इसके बाद विभिन्न जगहों की होलियों का गायन के साथ ही कलाकारों ने लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं।
खटीमा के थारू होल्यारों ने कन्हैया होली खेलें रे..., शिव तेरे मंदिर में तो पग कैसे धरू... गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। बंगाल की होली न्यू बुड लैंड एकेडमी ट्रा कैंप की ओर से की गई। पूर्वांचल की खड़ी होली में होल्यारों ने रंग गुलाल उड़ाएंगे, जम के होली मनाएंगे गीतों को सुनाया। वहीं, कुमाऊंनी और गढ़वाल होल्यारों ने कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा... गीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
संचालन समिति के महामंत्री दिवाकर पांडे ने किया। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, समिति अध्यक्ष भारत लाल साह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावत, सीबी घिल्डियाल, जेबी सिंह, डीके दनाई, राजेंद्र बलौदी, महेश कांडपाल, हरीश दनाई, नरेंद्र रावत, धीरज पांडे, सतीश लोहनी, दान सिंह महरा, पुष्कर रावत, दीप तिवारी, दिनेश बब, राजेंद्र बोरा आदि थे।

रुद्रपुर में आयोजित सर्वांचली होली गायन में प्रस्तुति देती कलाकार।- फोटो : RUDRAPUR