फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Holding 58 million in checking in Garhwal.

गढ़वाल में चेकिंग में पकड़े 58 लाख

Tue, 31 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 31 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Holding 58 million in checking in Garhwal.
धन

गढ़वाल के तीन जिलों में मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहनों से 58.41 हजार की धनराशि बरामद की है। तीनों मामलों में संबंधित लोग धनराशि से संबंधित किसी भी प्रकार के दस्तावेज चेकिंग टीम को उपलब्ध नहीं करा पाए। जब्त की गई धनराशि कोषागार में जमा करा दी गई है। 

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले में नगरासू में चेकिंग के दौरान एक कार से 45 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई है। पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर प्रसाद बडोला ने बताया कि पूछताछ में तीनों लोगों ने स्वयं को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बताते हुए धनराशि हरिद्वार से पीपलकोटी में खुली नई शाखा तक पहुंचाने की बात कही है, लेकिन इन कर्मियों के पास जरूरी दस्तावेज और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से धनराशि जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन


चमोली जिले में नंदप्रयाग बैरियर पर चेकिंग में दो अलग-अलग वाहनों से 10 लाख 13 हजार की नकदी बरामद की गई है। पुलिस की निगरानी टीम के प्रभारी अनिल कुमार मलेठा ने बताया कि एक वाहन से 7 लाख 90 हजार और दूसरे वाहन से 2 लाख 23 हजार की नकदी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी जिले में एक वाहन से तीन लाख 28 हजार रुपये बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद पौने तीन बजे निर्वाचन उड़नदस्ता टीम और थाना पुलिस ने नई टिहरी की ओर आ रही कार को रोका तो चालक घबरा गया। कार की तलाशी लेने पर तीन लाख 28 हजार रुपये बरामद किए गए। राशि के संबंध में चालक भागवत पुत्र पूरन निवासी नई टिहरी कुछ नहीं बता पाया।


उड़नदस्ता टीम के प्रभारी डीपीआर राठौर, थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि वाहन को कब्जे मेें लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह धनराशि चंबा अंग्रेजी शराब के ठेके की है, लेकिन इसके पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed