पति पत्नी और वो के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दूरस्थ गांव के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक का मकान मालकिन के साथ अवैध संबंध का मामला उजागर हुआ है। महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले के खुलासे के बाद महिला मायके चली गई है। उसके पति ने ग्राम प्रधान से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिस पर प्रधान ने खंड शिक्षाधिकारी को मामले से अवगत करा दिया है।
मामला ऊखीमठ ब्लाक के एक गांव का है। यहां 11 वर्ष से प्राथमिक स्कूल में नौकरी कर रहा शिक्षक एक मकान में किराए पर रहता था। बीते शुक्रवार देर शाम को शिक्षक को मकान मालिक ने अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा लिया। इस बात को लेकर दंपति में झगड़ा हुआ। पति ने प्रधान को घटना की जानकारी दी और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
शनिवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता व पंचों की मौजूदगी में बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रकरण पर चर्चा शुरू हुई। लेकिन महिला बैठक में शामिल होने के बजाय अपने मायके चली गई। अब दोनों दोनों आरोपियों का पक्ष सुनने के बाद ही पंचायत कोई फैसला लेगी। तभी यह तय किया जाएगा मामले की तहरीर राजस्व पुलिस को दी जाए या रेगुलर पुलिस को।
इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी सुभाष चंद्र भट्ट ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। लेकिन बीईओ से जानकारी मांगी है। अगर ऐसा है तो आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा।