फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Heavy snowfall in Kedarnath, rain in low-lying areas

केदारनाथ में तेज बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

Mon, 03 May 2021 09:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall in Kedarnath, rain in low-lying areas
लगातार पांचवें दिन दोपहर बाद केदारनाथ में तेज बर्फबारी हुई। यहां पहले से लगभग तीन फीट बर्फ जमा है, जिस कारण पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन

सोमवार को केदारनाथ में सुबह से मौसम सुहावना था। इस दौरान चटक धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। और कुछ ही दूर में बारिश की बौछारें गिरने के बाद तेज बर्फबारी होने लगी, जो लगभग दो घंटे तक रही। शाम पांच बजे तक धाम में हल्की बर्फबारी होती रही। पुनर्निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि बीते एक सप्ताह से आए दिन बर्फबारी से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। केदारपुरी में ठंड भी बढ़ गई है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित गुप्तकाशी, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि सहित निचले इलाकों में चार बजे के बाद बादलों की तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed