{"_id":"5f0e00dd8ebc3e6352058cf6","slug":"headmaster-died-in-accident-rudrapur-news-hld389743415","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्रावि सितारगंज के प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्रावि सितारगंज के प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
रुद्रपुर में मृतक विनोद कुमार।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्रावि सितारगंज के प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत हो गई। स्कूल से घर लौटने के दौरान किच्छा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के दौरान प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रुद्रपुर के आवास विकास निवासी विनोद कुमार (46) पुत्र राजेंद्र कुमार राप्रावि सितारगंज में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। मंगलवार को घर से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल में गए थे। शाम साढ़े तीन बजे वह स्कूल से रुद्रपुर के लिए निकले। इसी दौरान किच्छा रोड पर मेडिसिटी अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर उन्हें कुचल दिया।
हादसे में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें आननफानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पत्नी रजनी अस्पताल पहुंच गई। पति का शव देखकर वह बेसुध हो गईं। हादसे से पूरे परिवार के आंसू नहीं थम रहे।
विज्ञापन
कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद चालक पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।
बैंक से ड्यूटी कर घर लौट रहे कर्मचारी को कैंटर ने कुचला, मौत
रुद्रपुर बैंक से ड्यूटी कर घर लौट रहे स्कूटी सवार कर्मचारी को अज्ञात कैंटर चालक ने कुचल दिया। आननफानन में गंभीर हालत में बैंक कर्मी को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
आदर्श कॉलोनी निवासी अजय कुमार रस्तोगी (54) पुत्र स्व. श्याम मुंशी पुलभट्टा के पास उत्तमनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्रामीण शाखा में तैनात थे। बीते सोमवार की शाम को वह ड्यूटी खत्म होने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। बैंक से कुछ आगे आने के बाद तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मारने के बाद कुचल दिया।
हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बैंक कर्मी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर अजय को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर सिडकुल पुलिस चौकी से दरोगा राजेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इधर, मृतक की पत्नी पुष्पा और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रुदप्रुर में मृतक अजय रस्तोगी।- फोटो : RUDRAPUR